35.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : मिट्टी की दीवार ढही, चचेरे भाई आये उसकी जद में, एक की मौत 

जौनपुर : मिट्टी की दीवार ढही, चचेरे भाई आये उसकी जद में, एक की मौत 

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   थाना क्षेत्र के तिलहरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से उसके मलबे में दो चचेरे भाई दब गए। दोनों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। मृतक मासूम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
तिलहरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार परिषदीय स्कूल रामपुर में सहायक अध्यापक हैं। वह रामपुर में रहते हैं। शीतलहर की छुट्टी होने के कारण वह परिवार के साथ अपने गांव गए थे। रोज सुबह बच्चों को पढ़ाने बैठते थे तो बच्चे भी वहीं रहते थे। बृहस्पतिवार को उनकी पांच वर्षीय पुत्री तो पढ़ने के लिए बैठ गई, लेकिन चार वर्षीय पुत्र ऋतिक उर्फ शुभ वहीं खेलने लगा। वहीं पर संतोष के पुत्र अमित विक्रम (8) के पास पहुंच गया। दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के बगल में स्थित एक कच्चे मकान के पास पहुंच गए। वह मकान पहले से ही जर्जर था।
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे साइकिल चला रहे थे तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दोनों मलबे में दब गए। घर के पास की घटना होने के कारण परिवार के लोग दौड़कर गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाले, लेकिन तब तक दोनों को काफी चोट आ चुकी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। अमित विक्रम के पैर और कमर में चोट आई है। उधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत से मां गीता का रो-रोकर हालत खराब थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37335626
Total Visitors
424
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This