29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : मूल्यांकन समापन की ओर, हिंदी के 300 परीक्षकों ने जांची कॉपियां

जौनपुर : मूल्यांकन समापन की ओर, हिंदी के 300 परीक्षकों ने जांची कॉपियां

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए मूल्यांकन भवन में चल रहा मूल्यांकन अपना समापन की ओर अग्रसर है। मंगलवार को हिंदी विषय के लगभग 300 आंतरिक व वाह्य परीक्षकों ने मूल्यांकन में प्रतिभाग किया।
मूल्यांकन समन्वयक द्वय डॉ संदीप कुमार सिंह और विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य कला, वाणिज्य, विज्ञान व कृषि विषयों का अपने समापन की तरफ उन्मुख है। मूल्यांकन अपने तय समय सीमा में सम्पन्न हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणामों की तैयारी में लगा है। मूल्यांकन प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि कुल 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। सभी आवश्यक प्रपत्रों को संतोष उपाध्याय, हरिश्चंद्र मौर्य, श्यामा यादव, रघुनंदन आदि द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है।
मूल्यांकन उप समन्वयक डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ ऋषिकेश, डॉ प्रशांत त्रिवेदी, दीप प्रकाश, अंकुश गौरव व सुबोध कुमार मूल्यांकन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयासरत हैं। मूल्यांकन समन्वयक डॉ संदीप कुमार सिंह प्रतिदिन सभी परीक्षकों से मुल्यांकन व्यवस्था में किस प्रकार सुधार हो के लिए फीडबैक लेते रहते हैं। जैसा कि विदित है कि कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य के निर्देशन में मूल्यांकन व्यवस्था इस बार बहुत ही सिस्टेमेटिक ढंग से कराई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122554
Total Visitors
641
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This