जौनपुर : मेधावी छात्र-छात्राओं को बीईओ ने किया पुरस्कृत

जौनपुर : मेधावी छात्र-छात्राओं को बीईओ ने किया पुरस्कृत

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                धर्मापुर विकासखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयां के कक्षा पांच के उत्तीर्ण छात्रो का विदाई समारोह कर के उन्हें बीईओ द्वारा सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सरैयां पर कक्षा पांच उत्तीर्ण हुए बच्चो के विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव ने 29 छात्रों को पुरस्कृत किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव ने कहा कि बच्चे भले ही इस विद्यालय से पास होकर अगली कक्षा में पढ़ने के लिए जा रहे लेकिन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना यहां का शिक्षक स्टाफ हमेशा करता रहेगा। विदाई समारोह कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका संगीता राय ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई जरूरत पड़ेगी तो हम शिक्षकों को जरूर याद करना। हम पूरी मदद की कोशिश करेंगे। इस दौरान एआरपी उमेश मिश्र, अखिलेश यादव, लाल बहादुर वर्मा, प्रधानाध्यापिका संगीता राय, जीत बहादुर सिंह, सविता सरोज, सुनीता त्रिपाठी, ममता पटेल, सावित्री देवी व लाल बहादुर यादव उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश ने कबूला बैंक चोरी में संलिप्तता
Next articleजौनपुर : शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन के नारों से गूँजा क्षेत्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?