जौनपुर : राजस्थान सरकार ने बहाल की पुरानी पेंशन, अटेवा जौनपुर में दौड़ी खुशी की लहर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजस्थान सरकार द्वारा बजट सत्र 2022 पर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर देने से शिक्षकों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अटेवा जौनपुर के लोग एक दूसरे से प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुरानी पेंशन बहाली का जोरदार स्वागत किया। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के संघर्ष का परिणाम आज सामने है उन्होंने सभी से पुरानी पेंशन के लिए वोट करने की अपील की।


















