जौनपुर : एसडीएम ने की चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बैठक
# बीएलओ, सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए जरूरी निर्देश
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
तहसील में प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। बुधवार को एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने तहसील परिसर स्थित सभागार में चुनावी तैयारियों पर बैठक की। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनका पालन करने को कहा।
















