13.1 C
Delhi
Saturday, November 15, 2025

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने बांटी बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं खाद्य सामग्री

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने बांटी बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं खाद्य सामग्री

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत शहर के लाइन बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय में बच्चों को पेंसिल, इरेज़र, जमेट्री बॉक्स टॉफी, बिस्कुट आदि पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया।इस अवसर पर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने बच्चों से कहा कि जब भी आपको किसी प्रकार की आवश्यकता हो लॉयन्स क्षितिज परिवार आपकी मदद को सदैव तैयार है। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर एक अलग तरह की खुशी देखने को मिली।

सभी बच्चों व अभिभावकों को संचारी बीमारियों से बचने के लिए पम्पलेट आदि बांटकर भी जागरूक किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार से बच्चों की मदद करने के लिए आश्वासन मांगा। कार्यक्रम संयोजक संजय जयसवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस इस सेवा कार्य में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, कौशल त्रिपाठी, देवानंद, विशाल बरनवाल आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया। सचिव प्रदीप सिंह ने सभी बच्चों के साथ एक ग्रुप फोटो भी कराया जिसमें सभी बच्चे पाये हुए उपहारों के साथ बहुत खुश दिखाई दिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This