जौनपुर : विद्यालय संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर : विद्यालय संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के मजडीहां स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को कालेज के संस्थापक मिर्ज़ा अनवर बेग की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत कुरानख्वानी से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना कर संस्थापक को श्रद्धांजलि प्रस्तुत की।
प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय ने इस मौके पर संस्थापक के व्यक्तित्व और उनके किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिर्जा अनवर बेग ने क्षेत्र के युवाओं के और समाज को शिक्षित करने के बारे में सोचा। उच्च शिक्षा का अलख जगाते हुए इण्टर कालेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना की।प्रार्थना सभा में डॉ. सलीम खान, डॉ. तसलीमा, आशीष कुमार अस्थाना, संदीप यादव, अफीन, अनुपम समेत तमाम प्रवक्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : घटिया निर्माण देख ग्रामीणों ने रुकवाया मरम्मत कार्य
Next articleजौनपुर : कोर्ट के आदेश का कॉलेज प्रशासन पर कोई असर नहीं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?