40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : निगोह से जरौना मार्ग का होगा चौड़ीकरण

जौनपुर : निगोह से जरौना मार्ग का होगा चौड़ीकरण

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र अंतर्गत निगोह से जरौना स्टेशन तक जाने वाले मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जायेगा। दो माह पहले लोक निर्माण के प्रस्ताव की सहमति मिल गयी है इसी आशा में टेण्डर भी लगा दिया गया है जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगो को सहुलियत मिलेगी।निगोह से गोधना तक जाने वाले मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत 6 माह पहले गोधना से जरौना तक बना दिया गया था। निगोह से जरौना तक सड़क छूट गयी थी। सड़क गड्ढे मे तब्दील होने से लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले चौड़ीकरण के लिए का भेजा था जिसकी शासन से सहमति मिल गयी है। निगोह से जरौना के बीच 7.340 किमी के लिए 12 करोड़ 47 लाख के लागत से साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जायेगी। जहां सड़क चौड़ीकरण से लोगों के आवागमन मे सुविधा मिलेगी वहीं गोपालपुर कटवार निगोह बाजार का विकास होगा।
अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव स्वीकृति की प्रक्रिया में है उसी प्रत्याशा में टेण्डर भी लगा दिया गया है। स्वीकृति होते ही निगोह से जरौना स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरु करा दिया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37257395
Total Visitors
810
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This