29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : शराब पीने से मना करने पर दो सगे भाईयों को उतारा मौत के घाट

जौनपुर : शराब पीने से मना करने पर दो सगे भाईयों को उतारा मौत के घाट

# पांच घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड के छह आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

# तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            थाना क्षेत्र के खुटहन रोड पर मंगलवार रात दो सगे भाइयों की शराबी बरातियों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। दोनों भाई खुटहन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास फास्टफूड की दुकान लगाते थे। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने वारदात के 5 घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में घटना के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों के पैर में गोली भी लगी है।
जानकारी के मुताबिक खेतासराय कस्बा निवासी फूलचंद प्रजापति के दो पुत्र अजय प्रजापति (23) और अंकित प्रजापति (20) खुटहन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास चाऊमीन की दुकान चलाते थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वहां से एक बारात गुजर रही थी, जिसमें लोग शराब के नशे में चूर होकर नाचते गाते जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी समय कुछ बराती अजय और अंकित की दुकान पर पहुंचे और शराब पीने की तैयारी करने लगे। दोनों भाइयों ने मना किया तो बराती अड़ गए और जबरदस्ती करने लगे। कुछ ही देर में बात बिगड़ गई और बरातियों ने चाकू से दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। शराबी बरातियों ने दोनों भाइयों को चाकुओं से गोद डाला। दोनों भाई बुरी तरह घायल होकर वहीं अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और दोनों भाइयों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और हमलावरों की तलाश में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने स्थानीय पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जिसका असर यह रहा कि वारदात के पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने घटना में शामिल सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मनेछा गांव स्थित मंदिर के पीछे आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान हुई। मुठभेड़ में तीन आरोपियों मुकेश बिंद, नीशू बिंद और सतीश बिंद के पैर में गोली भी लगी। अन्य तीन आरोपियों विवेक बिंद, जगदीश उर्फ रामसिंह बिंद और अमरजीत बिंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन राय, उपनिरीक्षक महंगू यादव, शाहगंज प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, विनोद कुमार सिंह शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37299653
Total Visitors
791
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This