जौनपुर : श्रीराम नवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली शोभायात्रा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर में रविवार को श्रीराम नवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें धर्म प्रेमियों का जनसमूह उमड़ पड़ा। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक), अनिल प्रजापति की देख-रेख में शोभायात्रा गोलाबाजार से सायं चार बजे निकाली गई। मेनरोड, चौराहा, ओरिएण्टल बैंक, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, संकटमोचन मंदिर, काली मंदिर होते हुए पुनः गोलाबाजार पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हुआ।









