जौनपुर : पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

जौनपुर : पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरंगनगर में रविवार को डॉ अशोक कुमार सोनकर की देख-रेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा कर लोगो का इलाज किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरंगनगर पर लगे मेले में आए 60 मरीजों का इलाज किया गया। इलाज के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे डोभी स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ एसके वर्मा ने बताया कि हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर फार्मासिस्ट छोटे लाल चौहान, नर्स नेहा सिंह पटेल, वार्ड बॉय राघवेंद्र सिंह व आनंद त्रिपाठी समेत अन्य स्टाप मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भय प्रकट कृपाला दीनदयाला भजन से गूंजा कालीचौरा मंदिर
Next articleजौनपुर : श्रीराम नवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली शोभायात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?