जौनपुर : ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित शाहगंज आजमगढ़ रेल खंड पर रविवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नही हो सकी।

रविवार दोपहर छपरा से चलकर सूरत को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्स्प्रेस ट्रेन आजमगढ़ से शाहगंज की ओर आ रही थी। चिरैया मोड़ स्थित गेट संख्या 69बी के पास ट्रेन पहुंची जहां पर खड़ा अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ ट्रेन के आगे कूद पड़ा। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी गेट मैन द्वारा कंट्रोल रूम के अधिकारियों को दी। रेलवे परिक्षेत्र से बाहर होने पर रेल विभाग ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी रही।
Previous articleजौनपुर : श्रीराम नवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली शोभायात्रा
Next articleजौनपुर : नवमी पर्व पर कन्याओं का हुआ श्रृंगार, कराया गया भोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?