जौनपुर : समाज में परिवर्तन लाने का प्रमुख साधन है शिक्षा- गिरीश चंद्र यादव
# आइडियल पब्लिक स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शिक्षा ही व्यक्ति को ऊँचाई तक ले जाती है। कौशल और हुनर के विकास में शिक्षण संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रबंधक द्वारा ग्रामीणांचल में विद्यालय स्थापित कर सराहनीय कार्य किया है। उक्त बातें सोमवार को क्षेत्र के शाहापुर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होने कहा कि इस विद्यालय के विकास में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के लिऐ तत्पर रहूँगा। इसके पूर्व श्री यादव दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक का प्रारम्भ किया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा गणेश वन्दना प्रस्तुत किया गया। ब्लॉक प्रमुख सोंधी मंजू सिंह ने छात्रों के व्यक्तित्व के विकास में गुरुजनों के महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद यादव तथा संचालन जयंती श्रीवास्तव तथा अशिता शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के पत्रकारों आनन्द सिंह , विवेक श्रीवास्तव, अज़ीम सिद्दीकी, तथा सेराज अहमद, राकेश शर्मा को स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश यादव, उमेश सिंह, प्रगति श्रीवास्तव, आयशा फात्मा, साक्षी श्रीवास्तव, उपेंद्र मिश्रा, डॉ नीरज सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कृष्ण चन्द्र यादव ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।


















