31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

गाजीपुर : क्वान क्रीडो प्रतियोगिता में गाजीपुर ने मारी बाजी 

गाजीपुर : क्वान क्रीडो प्रतियोगिता में गाजीपुर ने मारी बाजी 

# वाराणासी उपविजेता, अलीगढ़ को मिला तीसरा स्थान

सैदपुर। 
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
                     क्षेत्र के बासुपुर बाजार स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित द्वितीय यूपी स्टेट क्वान क्रीडो चैम्पियनशिप में 215 अंकों के साथ गाजीपुर टीम को विजेता घोषित किया गया, 171 अंकों के साथ वाराणसी उपविजेता रही तो 94 अंकों के साथ अलीगढ़ की टीम को तीसरे स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में आरम्भ से हावी रही वाराणसी टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 44 अंकों से पिछड़ गई। अंक तालिका में सहारनपुर और चैंदौली को कुछ अंकों से पराजित करने में सफल अलीगढ़ ने चौथे से तीसरे स्थान पर कब्जा जमाने मे सफलता हासिल किया।बालक वर्ग में उत्कर्ष वाराणसी 37 किलोग्राम भार वर्ग, अमित कुमार वाराणसी 40 किलोग्राम भार वर्ग, अभय कुमार गाजीपुर 44 किलोग्राम भार वर्ग, मोहम्मद कमल गाजीपुर 48 किलोग्राम भार वर्ग, किशन सिंह गाजीपुर 52 किलोग्राम भार वर्ग, हिमांशु सिंह अलीगढ़ 58 किलोग्राम भार वर्ग, शुभम यादव गाजीपुर 62 किलोग्राम भार वर्ग, विनायक शर्मा सहारनपुर 72 किलोग्राम भार वर्ग, शिवम राजोरिया अलीगढ़ 57 किलोग्राम भार वर्ग, गौतम भिंड गाजीपुर 61 किलोग्राम भार वर्ग, आनिक शर्मा अलीगढ़ 65 किलोग्राम भार वर्ग, आकाश यादव गाजीपुर 59 किलोग्राम भार वर्ग व हर्ष प्रिय पाराशर ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में धनिया मिश्रा रायबरेली 16 किलोग्राम भार वर्ग, आयशा भारती चंदौली 30 किलोग्राम भार वर्ग, रिद्धि गुप्ता जौनपुर 34 किलोग्राम भार वर्ग, शिवांगी पटेल वाराणसी 25 किलोग्राम भार वर्ग, खुशी कुमारी गाजीपुर 29 किलोग्राम भार वर्ग, नव्या यादव गाजीपुर 33 किलोग्राम भार वर्ग, शालिनी कुमारी बलिया 37 किलोग्राम भार वर्ग, वैष्णवी यादव वाराणसी 33 किलोग्राम भार वर्ग, प्रियांशी यादव वाराणसी 36 किलोग्राम भार वर्ग, प्रिया यादव जौनपुर 39 किलोग्राम भार वर्ग, अंशिका मौर्य वाराणसी 47 किलोग्राम भार वर्ग, श्रेया मौर्य वाराणसी 51 किलोग्राम भार वर्ग, अवंतिका भारद्वाज जौनपुर 51 किलोग्राम भार वर्ग, तविशी रस्तोगी रायबरेली 51 किलोग्राम भार वर्ग, इलमा मकसूद अलीगढ़ 43 किलोग्राम भार वर्ग, जानवी बरनवाल गाजीपुर 51 किलोग्राम भार वर्ग, मोनी पाल गाजीपुर 41 किलोग्राम भार वर्ग, अंकिता यादव जौनपुर 45 किलोग्राम भार वर्ग, नेहा राय गाजीपुर 57 किलोग्राम भार वर्ग, चांदनी राजपूत अलीगढ़ 66 किलोग्राम भार वर्ग, लक्ष्मी सहारनपुर 45 किलोग्राम भार वर्ग, फरीदा अली सहारनपुर 48 किलोग्राम भार वर्ग, नाजिया सहारनपुर 51 किलोग्राम भार वर्ग, राहत परवीन गाजीपुर 59 किलोग्राम भार वर्ग व खुशी सहारनपुर ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी व उप जिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने पदक पहना कर सम्मानित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। उत्तर प्रदेश क्वान क्रीडो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदेश की आधिकारिक प्रतियोगिता थी जिसमें चयनित खिलाड़ी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय क्वान क्रीडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेगी।
इस अवसर पर सैदपुर प्रभारी निरीक्षक एसपी वर्मा, बासुपुर चौकी इंचार्ज लक्ष्मण यादव, वरिष्ठ उप प्रधानाचार्य रितेश मिश्रा, उप प्रधानाचार्य महेश शुक्ला, उत्तर प्रदेश क्वान क्रीडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सयुंक्त सचिव भुवनेश कुमार, वाराणसी सचिव रेखा कुमारी मौर्या, सहारनपुर सचिव ऐश्वर्या कौशिक, चैंदौली सचिव दिलीप गुप्ता, गाजीपुर सचिव अब्दुल मलिक ख़ान, बिपूज कुशवहा, रिशांक अग्रवाल, सारिका सिंह, शुभम मिश्रा, अरशद रजा, कानपुर उपाध्यक्ष डॉक्टर आशीष मिश्रा, महराजगंज सचिव राजेन्द्र यादव, वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तत्व, कृष्ण कन्हैया श्रीवास्तत्व, मृत्यंजय सिंह, आलोक कुशवाहा, राजेश राय, अंजली सिंह, प्रदीप राय, मोनिका श्रीवास्तव, अभय कुमार व नवनीत विश्वकर्मा उपस्थित थें। अंत मे मेजबान वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तत्व ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरियों व अतिथितियों का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042743
Total Visitors
596
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This