27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : सराहनीय ! पुलिस ने व्यापारी के खोए रूपए दिलाए

जौनपुर : सराहनीय ! पुलिस ने व्यापारी के खोए रूपए दिलाए

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 गल्ला मंडी में खरीदारी करने के लिए पहुंचे व्यापारी का 24 हजार रूपए गिरने की सूचना पर पुलिस ने सीसी टीवी का सहारा लेकर उसके खोए हुए रूपए दिलवाने पर व्यापारियों ने पुलिस की सराहना की।
सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थानान्तर्गत अलीपुर निवासी रामचन्द्र तिवारी पुत्र राज नारायण शुक्रवार की दोपहर खरीदारी करने के लिए गल्ला मंडी आए थे। जहां उनकी जेब से 24 हजार रूपए गिर गिर गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। मामले की जांच में लगे उप निरीक्षक सदानंद सिंह ने बाजार में व्यापरियों के यहां लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से रूपए पाने वाले की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि क्षेत्र के मजडीहां गांव निवासी दीप चंद यादव को व्यापारी के पैसे मिले थे जिसे वापस कराया गया। पैसे पाने वाले को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37129696
Total Visitors
693
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This