जौनपुर : सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को सिपाही ने पीटा, वीडियो वायरल

जौनपुर : सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को सिपाही ने पीटा, वीडियो वायरल

# वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीओ ने आरोपी सिपाही को किया निलंबित

# दागी सिपाही के दो मित्रों को खुटहन पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               तहसील क्षेत्र के खुटहन बाजार में सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को एक सिपाही ने सरेआम पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी ने वायरल वीडियो की जांच कराकर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं दागी सिपाही के दो साथियों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बताते चलें कि खुटहन बाजार में मुख्य चौराहे के पास पिलकिछा रोड पर बृजेश गुप्ता पान सिगरेट की दुकान चलाता है। खुटहन थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात सिपाही कमलापति यादव उसकी दुकान पर रोज सिगरेट पीता था। आरोप है कि दुकानदार ने सिपाही से सिगरेट के पैसे मांग लिए तो वो आग बबूला हो गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को पीट डाला। दुकानदार की पिटाई का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और वो वायरल हो गया।
क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि उक्त वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिलने पर उसकी जांच की गई और जांच में आरोप सत्य पाया गया। कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सिपाही कमलापति को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दागी सिपाही के साथियों सिद्धार्थ उर्फ़ बबलू यादव पुत्र लक्ष्मण दास निवासी शेरापट्टी और अरविंद यादव पुत्र रामभारत निवासी ऊँचवाडीह थाना खुटहन को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी एंव जेसीआई शक्ति ने संयुक्त रूप से मनाया मेगा डे
Next articleजेसीआई जौनपुर क्लासिक ने धूमधाम से मनाया महान दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?