जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने धूमधाम से मनाया महान दिवस

जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने धूमधाम से मनाया महान दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  शहर की अग्रणी सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने महान दिवस शहर के प्रतिष्ठित होटल में शानदार तरीके से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु एवं विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेसीआई वीक चेयरमैन राजेश किशोर द्वारा पूरे सप्ताह चलने वाले जेसीआई सप्ताह कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जेसीआई सप्ताह के सभी कार्यक्रम संयोजक को उनके उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए पुरस्कृत किया।

जेसीआई उत्सव कार्यक्रम के संयोजक अविनाश गोयल एंव ज्ञानेंद्र साहू रहे। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सह सचिव योगेश साहू ने शानदार संचालन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही। जेसीआई पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह राणा एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल साहू ने आशीर्वाद स्वरुप अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उत्सव कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, ब्रह्महेश शुक्ला, संस्कार भारती के सचिव अमित एवं सह कोषाध्यक्ष मनीष अस्थाना, लायंस क्लब के अध्यक्ष सचिव, गणपति पूजा महासमिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष, सचिव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य संस्थाओं से भी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जेसीआई जौनपुर क्लासिक के सम्मानित सदस्य विष्णु सहाय, राजेश अग्रहरी, रसाल बरनवाल, शिवम सिंह, रंजीत सिंह, योगेश साहू, संजीव साहू, राजकुमार कश्यप, कार्तिक सेठी, अरुण केसरी, बालकृष्ण साहू, शुभम कसौधन, यश बैंकर, अभिषेक बैंकर, नवीन साहू, अभिषेक जायसवाल, हर्षित अग्रहरी सपरिवार रहे। संस्था सचिव आशीष गुप्ता ने कार्यक्रम उपरांत सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Previous articleजौनपुर : सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार को सिपाही ने पीटा, वीडियो वायरल
Next articleजौनपुर : प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत- प्रो. वंदना राय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?