जौनपुर : सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरिबल्लमपुर में गुरुवार को वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक शिवजोर राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्रों के बीच रहते हुए उनके विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। यही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।













