जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्शा के प्रधानाध्यापिका डॉ मधुलिका अस्थाना के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान हेतु एक रैली निकाली गई। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी बक्शा सत्य प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली गोपालापुर, रसवदिया, पूरे रामजी, भिवरहा तथा बक्शा ग्रामों में भ्रमण करते हुए निकाली गई। रैली में चल रहे छात्रों द्वारा “आधी रोटी खायेंगें, स्कूल पढ़ने जायेंगें।”,“कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार”, “एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा”, “हर घर में चिराग जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा” समेत तमाम नारे लगाते हुए छात्र-छात्राएं गांव की पगडंडियों पर भ्रमण करते हुए लोगों को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूक किया। साथ में चल रहे शिक्षक गण ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए समझा रहे थे।

हरी झंडी दिखाते हुए सत्य प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संकल्प हमारा तब जाकर पूरा होगा जब क्षेत्र के प्रत्येक गांव तथा घरों में रहने वाले बच्चे जो स्कूल जाने योग्य हैं उनका नामांकन पूरा नहीं हो जाता। तब तक यह अभियान युद्ध स्तर पर चला कर आप सभी लोग उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक वीरसेन यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, अनुदेशक अवनीश कुमार श्रीवास्तव, गीता पाल, नीतू यादव आदि चल रहे थे तथा परिचारक सलमान खान उपस्थित रहे।प्रधानाध्यापिका डॉ मधुलिका अस्थाना ने बच्चों तथा शिक्षकों को रैली की सफलता पूर्ण संचालन के लिए आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल मार्च
Next articleजौनपुर : पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को साढ़े तीन साल की सश्रम कारावास की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?