ज्ञानवापी में शिवलिंग होने की सूचना से संघ विचार परिवार गदगद, बांटी मिठाई
वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
ज्ञानवापी प्रकरण के अंतिम दिन के सर्वे के दौरान सोमवार को शिवलिंग मिलने की बात से संघ विचार परिवार से जुड़े लेागों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया। सोमवार का दिन और वैशाख पूर्णिमा होने के कारण लोगों ने इसको महादेव की कृपा बताया। इस दौरान कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं शिव मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन आदि किया गया। इस दौरान सांसद असुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान की निंदा भी की गई।

ज्ञानवापी वाराणसी में शिवलिंग मिलने के बाद से ही शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। गली-मोहल्ले और चाय-पान की दुकानों पर सिर्फ काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी का ही मुद्दा छाया रहा। इस दौरान नगर निगम के समीप शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजन कर भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव और पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में मिष्ठान का वितरण किया गया। यहां एक दूसरे को बधाई भी दी गई। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, अधिवक्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि काशी स्थित ज्ञानवापी में वजू वाले स्थान पर शिवलिंग का मिलना मुस्लिम आक्रांताओं के मंदिरों संग छेड़-छाड़ का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने सांसद असुद्ददीन ओवैसी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान की निंदा करने के साथ कहा कि ऐसे लोगों की संसद सदस्यता रद्द होनी चाहिए। वहां शिवलिंग मिलने पर राजेंद्र पांडेय, अमरेंद्र नाथ मिश्र, रमेश पासी, श्याम हेला, मनोष शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलना बहुत ही सुखद समाचार है। विहिप शुरू से ही कहती आ रही है कि ज्ञानवापी में ही शिवलिंग है और आज यह स्पष्ट भी हो गया।

















