डिप्थीरिया से बचाव के लिए शुरु हुआ टीकाकरण 

डिप्थीरिया से बचाव के लिए शुरु हुआ टीकाकरण 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             डिप्थीरिया की रोकथाम को लेकर गुरुवार से स्कूलों में टीकाकरण अभियान शुरु किया गया।‌ यह अभियान 10 मई तक चलेगा। पहले दिन सोंधी शाहगंज ब्लाक के विभिन्न स्कूलों में 959 बच्चों को टीडी वैक्सीन लगाई गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि अभियान में कक्षा 5 और 10 के बच्चों को टीडी वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों को वैक्सीन लगाने को लेकर 39 टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में एएनएम के साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहयोग में लगी हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्कूलों के प्रधानाध्यापक से सहयोग की अपील की है।
Previous articleपशुशाला समेत तीन रिहायशी मड़हे जलकर हुए खाक
Next articleकैंडल मार्च निकाल मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?