कैंडल मार्च निकाल मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकाल मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खेतासराय, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। गुरुवार की शाम मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से कैंडल मार्च निकालकर हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मनीष गुप्ता धर्मरक्षक ने केंद्र सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की। साथ ही देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े होने की आवश्यकता पर बल दिया।
कैंडल मार्च में शामिल उपेंद्रनाथ मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, शांति सागर सेठ, अमरेंद्र गुप्ता, शांति भूषण मिश्रा, धर्मचंद गुप्ता, गजेंद्र पांडे, कपूरचंद जायसवाल, कृष्णमुरारी मौर्य, अवधेश पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने कैंडल के साथ नगर में मार्च किया। समापन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Previous articleडिप्थीरिया से बचाव के लिए शुरु हुआ टीकाकरण 
Next articleसिपाही की बीबी से साथी जवान करता था बात, इंसास की पूरी मैग्जीन ही कर दी खाली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?