डेंगू से रजिस्ट्री विभाग की महिला कर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
डेंगू का कहर जनपद में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है इस बीमारी से पीड़ित मरीज अस्पतालों में भर गए हैं, वहीं मौतों का सिलसिला भी चल रहा है।शुक्रवार को इस रोग ने रजिस्ट्री विभाग की एक महिला कर्मचारी की वाराणसी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह मनहूस खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना प्रकट करने वालो का नगर के खरका कालोनी हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित उनके आवास पर तांता लगा रहा।

नगर के खरका कालोनी हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी विनोद तिवारी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की पत्नी नीलम तिवारी मड़ियाहूं तहसील के रजिस्ट्री विभाग में कर्मचारी थी, एक सप्ताह पूर्व वे बीमार पड़ गई, दो दिन तक नगर के एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चला। डॉक्टर ने उन्हें डेंगू रोग से पीड़ित बताया था, दो दिन में उनके सेहत में कोई सुधार न होने पर डाक्टर की सलाह पर परिवार वाले वाराणसी ले जाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। 5 दिन तक यहां इलाज हुआ और आज नीलम की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही सरकारी महकमा, अधिवक्ता समुदाय समेत हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।इससे पूर्व अब तक जिले में डेंगू से पीड़ित चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिसने धर्मापुर ब्लाक के लेखाकार राजेश श्रीवास्तव का भी निधन बीते दिनों एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया था।


















