जौनपुर : पिकअप पर लदे तीन गोवंश के साथ दो शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
पवांरा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पंवारा ने अपने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान ग्राम बनकट में एक टाटा मैजिक (लोडर) वाहन पंजीयन संख्या UP 72 T 2297 मे लदे तीन जिन्दा बछड़ा गोवंश बरामद कर दो अभियुक्तों चन्द्रमणि गौतम पुत्र नन्हेलाल गौतम निवासी बेरमाव थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर एंव सुभाष चन्द्र गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौतम निवासी बेरमाव थाना मुंगरा बादशाहपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
















