31.7 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

दोहरीकरण कार्य के चलते 10 ट्रेने निरस्‍त, कई ट्रेनों का हुआ मार्ग बदला

दोहरीकरण कार्य के चलते 10 ट्रेने निरस्‍त, कई ट्रेनों का हुआ मार्ग बदला

अयोध्या। 
तहलका 24×7
            रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर बाराबंकी, अयोध्या, अकबरपुर, जफराबाद रेल खण्ड पर अयोध्या, दर्शन नगर के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉकिंग व इन्टरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण प्रयागराज संगम से 24, 25, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बस्ती से 24, 25, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वाराणसी से 29 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बहराइच से 30 अक्टूबर से एक नवम्बर तक चलने वाली 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मनकापुर से 24 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली 04241 मनकापुर-अयोध्या कैण्ट विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। अयोध्या कैण्ट से 24 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली 04242 अयोध्या कैण्ट-मनकापुर कैण्ट विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। मनकापुर से 24 से 31 अक्टूबर तक 04257 मनकापुर-अयोध्या विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। अयोध्या से 24 से 31 अक्टूबर तक 04258 अयोध्या मनकापुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मनकापुर से 24 से 31 अक्टूबर तक 04259 मनकापुर अयोध्या विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। अयोध्या से 24 से 31 अक्टूबर तक 04260 अयोध्या मनकापुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 18 से 31 अक्टूबर तक 05425 गोरखपुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। अयोध्या से 18 से 31 अक्टूबर तक 05426 अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन से चलाई जायेगी। मनकापुर से 18 से 23 अक्टूबर तक 04257 मनकापुर अयोध्या विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। अयोध्या से 18 से 23 अक्टूबर तक 04258 अयोध्या-मनकापुर विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन से चलाई जायेगी। मनकापुर से 18 से 23 अक्टूबर तक 04259 मनकापुर-अयोध्या विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। अयोध्या से 18 से 23 अक्टूबर तक 04260 अयोध्या मनकापुर विशेष गाड़ी कटरा स्टेशन से चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन: अमृतसर से 27 अक्टूबर को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ, प्रतापगढ़, जंघई, वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। अजमेर से 23, 24, 26, 30 अक्टूबर को चलने वाली 15716 अजमेर, किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। अमृतसर से 23, 25, 28, 30 अक्टूबर को चलने वाली 14650 अमृतसर, जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। उदयपुर सिटी से 25 अक्टूबर को चलने वाली 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
गोरखपुर से 24 एवं 31 अक्टूबर को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा, बाराबंकी, लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। आसनसोल से 24 अक्टूबर को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ, गोरखपुर, गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। गोण्डा से 25 अक्टूबर को 13510 गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा, गोरखपुर, मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।नियंत्रण: मऊ से 29 अक्टूबर को 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रण कर चलाई जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37173060
Total Visitors
513
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This