38.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

नन्हें मुन्हे राम बढ़ाएंगे दशहरे की शान 

नन्हें मुन्हे राम बढ़ाएंगे दशहरे की शान 

हर घर से निकले राम कार्यक्रम को व्यापक रूप देने की तैयारी

शाहगंज, जौनपुर। 
राजकुमार अश्क 
तहलका 24×7 
          ऐतिहासिक दशहरा में नन्हें मुन्ने बालक भगवान् श्रीराम के रूप में दशहरे की शोभा बढाएगें, इस बात की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सुशील सेठ बागी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से हमारी यह कोशिश रही है कि दशहरे का मेला देखने आने वाले लोग अपने छोटे बच्चों को भगवान् श्री राम के स्वरूप में मेले में लेकर आएं। जिसमें हम लोग कुछ हद तक सफल भी हुए हैं। मगर इस बार हमारी कोशिश यह रहेगी कि जिस प्रकार हमने इस मुहिम का नाम “हर घर से निकले राम” रखा है ठीक इसके अनुरूप हर घर से राम निकलें।
उन्होंने बताया कि भगवान् श्री राम का पूरा जीवन ही हर मनुष्य के लिए प्रेरणा दायक है, वो भगवान् होते हुए भी एक साधारण मनुष्य की भाति अपना पूरा जीवन जिया, दुख भी और सहे सुख भी। कहने का जितने भी आयाम एक साधारण मनुष्य के जीवन में आते हैं सभी को उन्होंने सहा। बताया कि हमने जमीनी स्तर से लेकर उच्च स्तर तक पूरी कोशिश की है कि इस बार का दशहरे का मेला एक अलग रंग में दिखे। क्षेत्र की जनता से अपील है कि हर घर से निकले राम कार्यक्रम की जो बुनियाद रखी है, उस पर भव्य महल खड़ा करना सबकी जिम्मेदारी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37344819
Total Visitors
365
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This