32.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

राज्य स्तरीय कार्यशाला में जाएंगे जनपद के तीन उत्कृष्ट शिक्षक

राज्य स्तरीय कार्यशाला में जाएंगे जनपद के तीन उत्कृष्ट शिक्षक

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
            बेसिक शिक्षा परिषद और मिशन शिक्षण संवाद की ओर से 26 व 27 अक्टूबर को अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में शामिल होने के लिए विभाग ने जिले के तीन उत्कृष्ट शिक्षक का चयन किया है।
विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर से अरविंद कुमार राय इंचार्ज प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय अमौड़ा,  महाराजगंज शिक्षा क्षेत्र से करेंद्र प्रताप यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय  सरदहा और ब्लॉक कोयलसा से अनिल कुमार मौर्य सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मदनपट्टी आजमगढ़, अपने विद्यालय में मिशन शिक्षण संवाद के योगदान की चर्चा करेंगे। सभी शिक्षक को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यशाला में बच्चों को निपुण बनाने के लिए किए गए प्रयास विभिन्न नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे कैसे सफल हो इस पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह रहेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37146565
Total Visitors
340
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This