21.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

नशीला पदार्थ खिलाकर व्यापारी से लाखों रुपए की लूट, झाड़ियों में फेंककर हुए फरार

नशीला पदार्थ खिलाकर व्यापारी से लाखों रुपए की लूट, झाड़ियों में फेंककर हुए फरार

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने दवा व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती सोने की चेन अंगूठी लूटकर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये। व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी शोभा नाथ साहू (60) बुधवार की सुबह अपने रिश्तेदारी मिर्जापुर जाने के लिए जेसीज चौराहे पर बस पकड़ने के लिए खड़े थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनसे मिला और बातचीत करते अपना विश्वास जमा लिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद को मिर्जापुर जाने की बात बताकर कार में बैठा लिया।
कार जब मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पास से गुजर रही थी उसी समय इन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर 20 ग्राम सोने की चेन तथा 3 से 4 ग्राम तक सोने की तीन अंगूठियां उतार लिया और जेब में रखे 12 हजार रुपए लूट लिया। और पंचायत श्रीगांव के पास झाड़ियो फेंक कर अपनी कार लेकर फरार हो गये।कुछ देर बाद गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो अचेत पड़े वृद्ध को देख कर शोर मचाने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की जानकारी मडियाहू पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ी में से कारोबारी को बाहर निकाल कर जेब में मिली हुई डायरी से इनके घर पर फोन कर बताया गया। घरवाले पहुंच कर उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोने की चेन और अंगूठी की अनुमानित कीमत लगभग 3:30 लाख रुपए बताई गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This