26 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

नहर में पानी न आने से किसान परेशान

नहर में पानी न आने से किसान परेशान

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                            शारदा सहायक खण्ड 36 और इससे निकलने वाले माइनरों में एक सप्ताह से पानी बंद है। पानी न आने से किसान परेशान हैं। उनकी धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।

क्षेत्र के अधिकांश किसानों की खेती नहरों के भरोसे है। इन दिनों धान की रोपाई का काम चरम पर है। ऐसे में नहरें सूखी हैं। शारदा सहायक खण्ड 36 से जुड़े अशरफपुर, बड़नपुर, नदौली, कलापुरा समेत दर्जनों गांवों में पानी के बगैर धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।

अशरफपुर निवासी पिंटू चौरसिया, सुक्खू प्रजापति, रामबूझ चौरसिया ने बताया कि एक सप्ताह से पानी नहर में नहीं आ रहा। इसी तरह सोंगर माइनर एक सप्ताह से सूखी पड़ी है। मानीकला के किसान कमालुद्दीन, राजेश गुप्ता, जीयालाल बिन्द, मो.फारुक, गयासुदिद्न, सार्जन यादव ने बताया कि माइनर में पानी न आने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जो रोपाई हो चुकी है वह सिंचाई न होने से सूखने के कगार पर है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

स्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

स्टाम्प वेंडरों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी शाहगंज, जौनपुर।  एखलाख खान तहलका 24x7                स्टाम्प...

More Articles Like This