40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

खानपुर, गाजीपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
           थाना क्षेत्र के चंदवक-औड़िहार मार्ग से एक नाबालिक लड़की का असलहे के दम पर अपरहण कर बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग़ाज़ीपुर जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ जौनपुर जनपद के चंदवक स्थित एक ईंट उद्योग पर काम करते थे वहीं उसकी मुलाकात बाराबंकी के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमौली गांव निवासी रोहित पुत्र कमलेश से हो गयी। अभियुक्त रोहित भी उसी ईट उद्योग पर काम करता था, वहीं से रोहित नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया।
कुछ दिनों बाद ईट उद्योग मालिक के दबाव देने के बाद वह लड़की को वहीं भठ्ठे पर छोड़ गया। जिसके बाद नाबालिग लड़की के परिजन उसे चंदवक- औड़िहार मार्ग से ग़ाज़ीपुर लेकर जाने लगे कि तभी शाम करीब सात बजे वह जैसे ही वह खानपुर थाना क्षेत्र के करीब पहुंचे कि अभियुक्त रोहित द्वारा उसके परिजनों को असलहे के दम पर आतंकित कर लड़की को पुनः लेकर फरार हो गया। वहीं पीड़ित लड़की के परिजनो इसकी गुहार जिले के कप्तान से न्याय की गुहार लगाई थी।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी।कि बुधवार की रात मुखबिर के सूचना पर अभियुक्त रोहित पुत्र कमलेश को थाना क्षेत्र के भुजहुआ से गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव ने बताया कि मामले में अभियुक्त को पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258934
Total Visitors
787
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This