35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों की मौत

पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों की मौत

# आधा दर्जन यात्रियों की तबीयत बिगड़ी 

आगरा।
तहलका 24×7
                 रविवार को पटना से कोटा जा रही पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में दो यात्रियों की मौत हो गई और छह बीमार हो गए। यात्रियों की मौत की वजह डिहाइड्रेशन बताई जा रही है। आगरा रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया है कि डिहाइड्रेशन के चलते मरीजों की जान गई है।
पुलिस के मुताबिक 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ से तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। इसी जत्थे में शामिल कुछ लोग असहज महसूस करने लगे। इनमें से 2 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर हो गई। इसके चलते ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। इनमें से 5 लोगों को आगरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
वहीं, आगरा रेलवे मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पटना कोटा एक्सप्रेस से मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई। 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 5 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण डिहाइड्रेशन है।
आगरा डिवीजन के उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों के बीमार पड़ने के बारे में रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर एक कॉल प्राप्त हुई थी। यात्री एसी कोच में थे।आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर करीब 62 साल की एक महिला और करीब 65 साल के एक पुरुष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक ही जत्थे के 5 यात्रियों का (अस्पतालों में) इलाज किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396474
Total Visitors
374
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This