पत्रकार रिजवान मुस्तफा की रिहाई के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी।
तहलका 24×7
हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन उप्र के तत्वावधान में मंगलवार को संगठन के संरक्षक राजनाथ शर्मा के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने उपभोक्ता संरक्षण मामले के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री शर्मा ने संगठन की ओर से पत्रकार रिज़वान मुस्तफा को रिहा करने की मांग की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद ने वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान मुस्तफा को फर्जी तरीके से फंसाये जाने का आरोप लगाया।उन्होंने मंत्री आशीष पटेल को बताया कि उपभोक्ता न्यायालय से संबंधित जिस मामले में रिज़वान मुस्तफा को दोषी ठहराया गया है। उस मामले से उनका कोई सरोकार नहीं है।


















