जौनपुर : निपुण लक्ष्य आधारित प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : निपुण लक्ष्य आधारित प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                विकासखंड सोंधी के ब्लाक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को निपुण लक्ष्य आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात प्रशिक्षण कक्ष द्वय का फीता काटकर उद्घाटन किया।श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम अपने अंतिम बच्चे तक शिक्षा और अर्थ की गुलामी से दूर नहीं करेंगे तब तक शिक्षा दक्षता युक्त और दक्षता युक्त आर्थिक समझ जब हमारे सभी बच्चों में आ जाएगी तो हमारे सभी बच्चे सरकारी नौकरी, व्यवसाय में आत्म निर्भरता आदि हासिल कर लेंगे।

इसके पूर्व प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव, पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान वरिष्ठ प्रवक्ता जौनपुर डॉ राकेश कुमार, राकेश सिंह एवं नवागत पीइएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह को बुके देकर स्वागत एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को अंगवस्त्रम एवं बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की यह लक्ष्य बहुत बड़ी बात नहीं है भाषा और गणित का यह लक्ष्य इतना छोटा लक्ष्य और हमारे ऊर्जावान शिक्षक अपने मनोयोग से अगर आज से चाह ले तो एक माह के भीतर सभी बच्चों को लक्ष्य प्राप्त करा लेंगे क्योंकि हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं रह गई हैं समस्त प्रकार के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं कायाकल्प सभी संसाधन से युक्त विद्यालय कर दिया गया है अब हमें केवल शिक्षण कार्य अपने मनोयोग से करना है जिससे कि हम 2025-26 तक उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित भाषा गणित के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पदेन उप प्राचार्य डॉ राकेश सिंह ने कहा कि हम जनपद जौनपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद जौनपुर को अवश्य निपुण जौनपुर बनाएंगे इसके लिए हमें किसी भी प्रकार से किसी भी संसाधन के लिए कहीं से भी खोज के लाना पड़ेगा हम लाएंगे और डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद जौनपुर को प्रेरक जौनपुर बनाएंगे। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल द्वारा सभी जनपद से आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रशिक्षण के सुचारु रुप से चलाने हेतु समस्त एपी को निर्देशित किया।
Previous articleपत्रकार रिजवान मुस्तफा की रिहाई के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : एम्बुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?