पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने चार लेखपालों को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी

पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने चार लेखपालों को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी

# परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, घरवालों से मिले आईजी

सीतापुर। 
तहलका 24×7
                पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार लेखपाल समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले राघवेंद्र ने धान खरीद में अनियमितता को लेकर खबर छापी थी। जिसके बाद चार लेखपालों को नोटिस जारी किया गया था।
पुलिस ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अनीश द्विवेदी, लेखपाल राम सिंह राणा, प्रतीक गुप्ता और डीपी सिंह को हिरासत में लिया है। इसके अलावा राघवेंद्र के पड़ोसी रिटायर फौजी व तीन अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। पुलिस ने रात में ही पत्रकार के शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया था। राघवेंद्र की बॉडी से कुल चार गोलियों के निशान मिले। एक गोली पसली में फंसी थी। तीन गोलियां बाहर निकल गई थीं। शव को रात में परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को राघवेंद्र के परिजनों से मुलाकात की। श्री राय ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
Previous articleबाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को मारी गोली, लूटे नकदी व चांदी
Next articleसुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?