बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को मारी गोली, लूटे नकदी व चांदी

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को मारी गोली, लूटे नकदी व चांदी

वाराणसी।
तहलका 24×7
             बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक में रविवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने सराफा कारोबारी और उनके पिता को दुकान में घुसकर गोली मार दी। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर लूटपाट कर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
बड़ागांव पुलिस ने घायल विकास (24) और सियाराम (43) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं। एसीपी और एडीसीपी अहरक गांव में दो थानों की फोर्स लेकर पहुंचे हैं। पुलिस विवाद समझने के साथ ही हमलावरों की तलाश भी कर रही है।
बताया जा रहा है कि बदमाश एकाएक दुकान में घुस गए और पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। बदमाश लगभग 22 हजार रुपये और चांदी के सामान लूट ले गए। पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी रही।
Previous articleऐसी महिला को महिला सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगों पर रेप के आरोप लगाकर मामले दर्ज करवाए
Next articleपत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने चार लेखपालों को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?