19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद घर लौटा शख्स 

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद घर लौटा शख्स 

# मृतक को जिंदा देख सभी के उड़े होश, हो गये भौचक्का 

पटना। 
तहलका 24×7 
                बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दीघा थाना क्षेत्र में जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार उसके परिवार ने कर दिया था, वो तीन दिनों बाद अपने घर लौट आया। उसे जीवित देखकर घरवालों के होश उड़ गए।
दरअसल, देवन राय नाम का शख्स एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। आनन-फानन में उसके परिजनों ने दीघा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 2 दिन पहले पुलिस ने गंगा तट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने उसे देवन राय का शव बताया और इसकी पुष्टि कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने भी अपने परिवार के सदस्य को मरा हुआ मानकार हिंदू रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हालांकि, अंतिम संस्कार किए जाने के तीन दिन बाद ही देवन राय जिंदा वापस लौट आया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देवन राय ने परिजनों को बताया कि कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर काम की तलाश में काफी दूर लेकर चले गए थे। उन्होंने कहा कि किसी तरह वह अपने घर वापस लौटकर आए है।
वहीं इस मामले पर डीएसपी ने मामले की जानकारी न होने की बात कहकर घटना से पल्ला झाड़ लिया। वहीं, देवन राय की हत्या के आरोप में नामजद अभियुक्त ने बताया कि यह सब देवन राय के परिवार वालों की सोची समझी साजिश थी। कथित आरोपी ने कहा कि देवन का परिवार मेरे ऊपर हत्या का झूठा केस दर्ज करवाकर मुझे जेल भेजना चाहते थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This