परीक्षा देकर बाहर निकले बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, स्कूल यूनिफॉर्म में आए थे हमलावर

परीक्षा देकर बाहर निकले बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, स्कूल यूनिफॉर्म में आए थे हमलावर

सहारनपुर।
तहलका 24×7
               आईआईएमटी कॉलेज के बाहर बी फार्मा के छात्र को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कार सवार बदमाश एक छात्र की पिटाई कर रहे थे, जैसे ही दूसरा छात्र एक्सटर्नल परीक्षा देकर बाहर आया ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो गए।हमलावर स्कूल यूनिफॉर्म में आए थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नागल थाना इलाके के गांव कोटा का है।मृतक छात्र की पहचान थाना भवन क्षेत्र के खियावड़ी गांव निवासी आशुतोष (19) के रूप में हुई। आशुतोष देवभूमि कॉलेज का छात्र था और परीक्षा देने के लिए नागल के इंद्रप्रस्थ कॉलेज आया था, यहां उसका सेंटर पड़ा था। बताया जा रहा है कि हमलावर आर्यन नाम के छात्र की हत्या करने आए थे, लेकिन गोली आशुतोष के सिर में लग गई।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि हमलावर छात्र आर्यन को कार से उतर कर पीट रहे थे, उसे बचाने के लिए कॉलेज के अन्य छात्र और मौके पर मौजूद लोग आ गए। जिससे हमलावर भागने की कोशिश करने लगे। भागते समय हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे गोली आशुतोष को लगी। छात्र के मुताबिक 6 हमलावर कार में सवार होकर आए थे। बाकी 4-5 हमलावर बाइक से आए थे।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि मृतक छात्र आशुतोष पुत्र सतीश शामली का रहने वाला था। वह देवभूमि कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक आशुतोष सहारनपुर के जुनाद्दर गांव में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
Previous articleआय से अधिक खर्च करने वाले जौनपुर निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर केस
Next articleआपसी विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 की गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?