आपसी विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 की गंभीर

आपसी विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 की गंभीर

बक्सर।
तहलका 24×7
             बिहार के बक्सर में आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के राजापुर थानाक्षेत्र के अहियापुर गांव की बतायी जा रही है। घटना बालू खरीद बिक्री को लेकर हुई। सूचना पर एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे रहे।
मृतको में बिनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव, और वीरेंद्र सिंह यादव हैं।जबकि पुंज सिंह समेत दो की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कहकर लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराए। ग्रामीणों की मानें तो अपराधियों ने पूरी योजनाबध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज बनारस में चल रहा है। सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गौरतलब है कि जिले का राजपुर इलाका 35 साल बाद एक बार फिर थर्रा उठा है। 1990 का वह दौर था जब शाम ढलते ही लोग घरों के दरवाजे बंद कर खुद को चार दिवारी में कैद कर लेते थे और पुलिस थाने के गेट को बंद कर सुबह होने का इंतजार करते रहती थी। एक बार फिर अपराधियों ने तीन हत्या कर पूरे इलाके में खौफ पैदा कर दिया है।
Previous articleपरीक्षा देकर बाहर निकले बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, स्कूल यूनिफॉर्म में आए थे हमलावर
Next articleमृतका का आखिरी काल बना आरोपियों के लिए अभयदान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?