पल्स पोलियो अभियान में सहयोग के लिए नर्सिंग छात्राएं सम्मानित
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. पल्स पोलियो अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने पर आरके इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान छात्राओं ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

छात्राओं के सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. रफीक फारूकी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं के सेवाभाव, समर्पण और जागरूकता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संस्थान के अन्य शिक्षक व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।








