पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
गुरूर्ब्रह्मा: गुरूर्विष्णु: गुरूर्देव महेश्वरा की परिकल्पना के साथ क्लीनिक के ख्यातिप्राप्त पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने  शिक्षकों का स्थान सबसे सर्वोपरि बताते हुए राष्ट्र की उन्नति में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण कहा। उन्होंने कहा कि सही मायने में शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के वास्तविक शिल्पकार हैं।
इसी कड़ी में केक कटवा कर महान शिक्षाविद, दार्शनिक और देश के दूसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सह. आचार्य द्वय डॉ. नितेश अग्निहोत्री, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, पूर्व एआरपी पंकज सिंह, शिक्षक राहुल राज मिश्र, राजेश चौबे को सम्मानित किया गया। अंत में डाक्टर पालीवाल व कृष्णा प्रजापति ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
Previous article14 आतंकी, 400 किलो आरडीएक्स, 34 गाड़ियों में बम रखने की धमकी पर मुंबई में हाई अलर्ट
Next articleभू- माफिया एपिसोड 3: फिर डराने लगी है गोमती, गंगा का मिल रहा सहयोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?