पुजारी की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

पुजारी की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

बेगूसराय। 
तहलका 24×7
              बिहार के बेगूसराय में अपराधियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पुजारी की मंदिर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोते समय घटना को अंजाम दिया गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव की है।मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले शम्भू सिंह (55) के रूप मे हुई। बताया जाता है कि रात के करीब एक से डेढ़ बजे के बीच अपराधियों ने अंजाम दिया।
पुजारी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में भतीजा प्रभात सिंह ने बताया कि उसके चाचा गांव में ही बने एक मंदिर में पूजा पाठ किया करते थे और वहीं रहते थे। रात के करीब डेढ़ बजे अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी।
सुबह हम लोगों को जानकारी मिली, किसी पर कोई शक नहीं है, क्योंकि चाचा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।वहीं लाखो थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुजारी की हत्या गोली मारकर हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा। लेकिन एक गोली लगने की बात सामने आ रही है।टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।हत्या की वजह क्या है और किसके द्वारा की गई, ये स्पस्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Previous articleइंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर किशोरी से होटल में दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Next articleमेधावी छात्र और उनके अभिभावकों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?