इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर किशोरी से होटल में दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर किशोरी से होटल में दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

जौनपुर। 
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              नगर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।स्कूल के लिए निकली लगभग 18 वर्षीय किशोरी को इंस्टाग्राम पर बने एक युवक मित्र ने मिलने के लिए बुलाया। पहले दोनों शाही किला घूमने गए, जिसके बाद युवक किशोरी को अपने साथ ओलंदगंज स्थित एक होटल में ले गया। जहां किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। लड़की की हालत देखकर घबराए युवक ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया है। किशोरी का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि पुलिस की ओर से अब तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
Previous articleशिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर
Next articleपुजारी की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?