41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

पोखरें के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका 

पोखरें के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका 

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
                   सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव स्थित प्रसाद पुरवा निवासी नान्हू सोनकर (45) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव  में गौशाला के पास पोखरें के किनारे शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।उक्त गांव के कुछ लोग नित्य क्रिया के बाद घर लौट रहे थे तभी किसी दोस्त ने युवक को फोन करके घर से पांच सौ मीटर  दूर गौशाला के पास पोखरे पर बुलाया।
आरोप है कि गला दबाकर कर हत्या करके आरोपी फरार हो गए। शव देखने से प्रतीत होता था कि हत्यारे और युवक में हाथापाई भी हुई होगी। मृतक के शरीर पर काफी धूल मिट्टी लगे थे। उधर से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वाहन से निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जमीन खरीदने और बेचने का काम करता था।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच में जुटी रही। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399846
Total Visitors
931
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This