प्रयागराज : कायस्थों का झुकाव चुनाव परिणाम बदलने की रखता है ताकत- इन्द्रसेन
# नगर में प्रथम आगमन पर कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
प्रयागराज।
तहलका 24×7
शुक्रवार की अपराह्न नगर के मुठीगंज स्थित मुंशी राम की बगिया में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयागराज में प्रथम आगमन पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव का भव्य स्वागत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री कुमार नारायण के नेतृत्व में किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कुमार नारायण ने प्रदेश में कायस्थों की हो रही उपेक्षा पर प्रदेश अध्यक्ष को सभी पार्टियों के विरोध की बात कही।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संजय श्रीवास्तव राजन ने कहा कि जब तक सभी दल कायस्थ की भागीदारी सुनिश्चित नहीं करेंगे तब तक कायस्थ समाज किसी के साथ नहीं आएगा। वहीं युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रयागराज निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि जनतांत्रिक ढांचे में कायस्थों की बौद्धिकता को दोयम दर्जे में मांपना राजनीतिक दलों के ख़तरे को प्रदर्शित कर रहा है, कायस्थों को भी लोकतंत्र के पदों पर आसीन करना चाहिए जिससे समाज मे एकरूपता बनी रहनी चाहिये।









