प्रस्तावित शराब ठेका के विरोध में ग्रामीणों का उबाल

प्रस्तावित शराब ठेका के विरोध में ग्रामीणों का उबाल

# महिलाओं और पुरुषों ने किया जोरदार प्रदर्शन

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के फुरफुरी नगर (मनेछा) में प्रस्तावित शराब ठेका खोले जाने की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रस्तावित शराब ठेका के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के बीच या मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ जाएगा और बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।उनका कहना है कि जिस रास्ते से बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं,उसी मार्ग पर शराब का ठेका प्रस्तावित है।इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है।ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से गांव के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी और परिवारों में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी मार्ग से महिलाएं और बहन-बेटियां रोजाना आवागमन करती हैं।ऐसे में शराब की दुकान खुलने से असुरक्षा हो सकती है।इसके अलावा प्रस्तावित स्थल के पास विद्यालय भी है,जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के माहौल के बीच शराब की दुकान खुलना बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए हानिकारक होगा।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित शराब ठेका को गांव से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए,ताकि सामाजिक वातावरण सुरक्षित रह सके।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं और किसी भी कीमत पर शराब की दुकान खुलने नहीं देंगे।
हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण रही और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।इस दौरान मोहित बिन्द, रामसबद बिन्द, मनोज बिन्द, धर्मेंद्र बिन्द, जयहिंद गौतम, गोविन्द यादव, प्रदीप कन्नौजिया, फूलचन्द्र, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र बिन्द, जोगिंदर, रामआसरे, सुनील, चंदन, संजय कुमार, सन्तोष बिन्द समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Previous articleसीबीआई ने 2 हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?