बीईओ ने घर-घर जाकर 18 छात्रों का किया नामांकन
# मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
शैक्षणिक सत्र के शुरुआत पर खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर नामांकन अभियान को गति दी।इस दौरान उन्होंने घर-घर संपर्क कर 18 नए छात्रों का विद्यालयों में नामांकन कराया,जिससे अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

भ्रमण के दौरान बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खुटहन द्वितीय व भटपुरा सहित अन्य विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। यहां कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।


















