41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

बैरक की छत गिरने से कांस्टेबल की दर्दनाक मौत 

बैरक की छत गिरने से कांस्टेबल की दर्दनाक मौत 

बांदा। 
तहलका 24×7
                    देर रात एक भीषण हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैरक जर्जर हालत में था, जिसके चलते ढह गया और नीचे सो रहे कांस्टेबल की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कांस्टेबल कानपुर देहात का रहने वाला था।
पुलिस लाइन कैंपस में कांस्टेबल सोनेलाल यादव अपनी बैरक में सो रहे थे। अचानक देर रात करीब 2 बजे बैरक की बिल्डिंग का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया और सो रहे कांस्टेबल की दबकर मौत हो गई। तुरंत ही आसपास की बैरक में सो रहे जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
बता दें मृतक कांस्टेबल सोनेलाल कानपुर देहात का रहने वाले थे। वो 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। पुलिस के अफसरों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि देर रात पुलिस लाइन की एक बिल्डिंग जिसका इस्तेमाल मीटिंग आदी के लिए किया जाता था। उसका कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे एक पुलिसकर्मी को चोट आई तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले पर अस्पताल के डॉक्टर आकाश ने बताया कि पुलिस लाइन से एक घायल पुलिसकर्मी को यहां लाया गया था। जो मृत अवस्था में था।उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398405
Total Visitors
694
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This