25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

ब्राहमनपुर न्याय पंचायत की पहली महिला सरपंच बनीं सरिता सिंह

ब्राहमनपुर न्याय पंचायत की पहली महिला सरपंच बनीं सरिता सिंह

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
              रविवार को प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निर्वाचन हुआ, इसी क्रम में ब्रामनपुर ग्राम सभा के प्रधान एवं भाजपा के मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह के समर्थन व नेतृत्व में पूर्व सरपंच कपिलदेव सिंह की पुत्रवधु एवं फेंकू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ भीम सिंह की पत्नी श्रीमती सरिता सिंह ब्रामनपुर न्याय पंचायत की पहली महिला सरपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं हैं।
डोभी ब्लॉक पर प्रमुख एवं बीडीओ की देख-रेख में सभी न्याय पंचायतों के लिए निर्वाचन हुआ। ब्रामनपुर न्याय पंचायत में कुल नौ ग्राम सभाएं आती हैं। इनमें ब्रामनपुर, अमिलिया, कुसम्हीं हीरापुर, मचहटी, चक पांडेपुर, बरडीहा, भीमपुर, देवार गड़ाबासी, सुरकपुर से एक-एक सदस्यों को मिलाकर कुल नौ सदस्यों को मतदान करना था लेकिन पोस्ट ग्रेजुएट श्रीमती सरिता सिंह के खिलाफ कोई उम्मीदवार न होने के चलते वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। सात दशक बाद पहली महिला सरपंच के चयन पर इनकी जेठानी पुष्पा सिंह, राजेश सिंह, राज पीजी कॉलेज में प्रो. डॉ सुधा सिंह. रियल एस्टेट कारोबारी जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह, भाजपा के भानु प्रताप सिंह, जय सिंह, पंचदेव सिंह, इंद्रदेव सिंह, धर्मदेव सिंह, इंद्रसेन सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रदेव सरोज, सर्वजीत सिंह, सुनील सिंह, राम आसरे सिंह, गप्पू सिंह, अखिलेश सिंह डीहा, राकेश सिंह बब्बू, सुरेश सिंह, अनिल सिंह, राम प्रीत सिंह, रामभुवन सिंह, राजेश, सिंह, आशीष सिंह, दान बहादुर सिंह, शिक्षक व प्रबन्धक राम प्रकाश सिंह मचहटी समेत सभी ग्राम सभाओं के सुधी जनों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176488
Total Visitors
497
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This