36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

भाजपा नेताओं के बयान पर बोले अखिलेश, घबरा रहे हैं इसलिए बिगड़ गई भाषा

भाजपा नेताओं के बयान पर बोले अखिलेश, घबरा रहे हैं इसलिए बिगड़ गई भाषा

कन्नौज। 
तहलका 24×7 
              अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामंकन पत्र दायर करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया।
कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37307305
Total Visitors
453
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This