34.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम 

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथों पर पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाई।भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।
राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा बनी, जनसंघ का दूसरा रूप भाजपा है। 45 सालों में भाजपा दो सीट  से 400 की तरफ बढ़ रही है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा, लेकिन नरेंद्र मोदी नाम ने ये सब कर दिखाया। भाजपा न केवल देश में स्पष्ट बहुत वाली सरकार बनी बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने है।
पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पार्टी के सफर को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया। जिसके बाद लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी। शुरुआत में पार्टी की छवि हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बाद में बंगारू लक्ष्मण को पार्टी की कमान सौंप कर दलित वर्ग पर भी बड़ी छाप छोड़ी। 6 दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस की खबर ने देश की जनता को चौंका दिया और कांग्रेस के साथ अब भाजपा भी जनता को विकल्प के रूप में नजर आने लगी। राम मंदिर बन गया, भाजपा 400 सीट के नारा के साथ आज तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया।उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, अवधेश यादव, उमाशंकर सिंह, रामसूरत मौर्य, सुनील यादव, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विपिन द्विवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, रवीश पाण्डेय, रामसिंह मौर्य आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37445340
Total Visitors
330
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This